फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने करनाल में किया छह ट्रेनों का ठहराव, देखिए सूची

Sat, 14 Sep 2019 10:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने हरियाणा के करनाल जिले में कुछ ट्रेन के ठहराव का निर्णय लिया है। दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस (डेली) 14011-12 गाड़ी का करनाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव हो गया है। 13 सितंबर से रेलवे मंत्रालय ने इस ट्रेन के ठहराव संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पानीपत स्टेशन पर नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (डेली) का ठहराव होगा। उचाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सराय रोहिल्ला फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस (डेली) गाड़ी संख्या 14625-26 व एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस (ट्राइ वीकली) गाड़ी का ठहराव किया गया है।

पटुवास महराना रेलवे स्टेशन पर रेवाड़ी-श्रीगंगानगर पैसेंजर (डेली) ट्रेन संख्या 54751-52 गाड़ी का स्टॉपेज दिया गया है। इसके अलावा इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (ब्ीआई-वीकली) गाड़ी संख्या 19325-26 का यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर ठहराव किया गया है। इस गाड़ी के ठहराव के आदेश 14 सितंबर से दिया गया है। इन छह गाड़ियों का ठहराव ट्रायल बेस पर छह महीने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें