फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, किराए में छूट मिल रही है

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को इंडियन रेलवे किराए में छूट दे रहा है। हाल ही में यह घोषणा की गई और इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। दरअसल, यात्रियों की घट रही संख्या को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में बर्थ खाली होने पर बेसिक किराये पर 20 फीसदी छूट देने का प्रावधान किया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि तत्काल के बाद करंट रिजर्वेशन करवाते समय कंप्यूटर खुद बेसिक किराये पर बीस फीसदी छूट देकर टिकट बनाता है।
विज्ञापन


रेल डिविजन फिरोजपुर में 2012-2013 में यात्रियों की संख्या 09.19 फीसदी थी। वहीं 2015-2016 में घट कर 08.69 फीसदी रह गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक लोगों की ट्रेनों में सफर करने की रुचि कम होती जा रही है। इसके पीछे ट्रेनों का सही समय पर अपने निर्धारित स्टेशनों पर नहीं पहुंचना है। कई बार ट्रेनों को स्टेशन के बाहर आउटर पर काफी देरी तक खड़े रखना है। इसके अलावा कई स्टेशनों पर ट्रेनों को काफी देरी से रोककर क्रॉस करवाना है।

वहीं फिरोजपुर से लुधियाना की दूरी लगभग 125 किलोमीटर है और ट्रेन ढाई घंटे या तीन घंटे में सफर तय करती है। लोग अपने वाहनों में दो घंटे से भी कम समय में सफर कर लेते हैं। सड़कों को बढ़िया और खुला बनाने के साथ नई सड़कों का निर्माण किया है। वहीं रेलवे ने नई रेल पटरियां नहीं बिछाई है और न ही कई सेक्शनों में ट्रैक को डबल करने के साथ विद्युतिकरण किया है। यही वजह है कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार घटती जा रही है।
विज्ञापन


डीएमयू ट्रेनों मं शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ट्रेनों में सफाई का बुरा हाल है। ट्रेनों के डिब्बों की खिड़कियां व दरवाजे टूटे हैं। जानकारों के अनुसार रेलवे ने सर्दी में फॉग का नाम देकर जो 26 ट्रेनें बंद की थीं, उन्हें भी रेल डिविजन फिरोजपुर अभी चलाने में हिम्मद नहीं जुटा पा रहा है, जबकि धुंध का मौसम कब का खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें