फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जल्द दौड़ेंगी समर स्पेशल कई ट्रेनें, जानिए रूट और टाइमिंग

Wed, 03 Apr 2019 12:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट/चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गर्मी में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनका रूट और टाइमिंग भी तय हो गई है। चंडीगढ़ से गोरखपुर, कालका से कटरा, आनंद विहार से कटरा, नंगल डैम से लखनऊ, कटरा-वाराणसी स्पेशल, कटरा-वाराणसी, बठिंडा से वाराणसी तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से गोरखपुर के मध्य चार अप्रैल से लेकर 28 जून तक ट्रेन चलेगी। चंडीगढ़ से 04924 ट्रेन हर वीरवार को रात सवा ग्यारह बजे चलेगी, जो अगले दिन शाम साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन 04923 हर शुक्रवार को गोरखपुर से रात सवा दस बजे चलेगी, जो अगले दिन दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।

बीच मार्ग में ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती रुकेगी। ट्रेन में नौ द्वितीय श्रेणी स्लीपर, पांच जनरल कोच, एक द्वितीय श्रेणी एसी, चार तीन श्रेणी एसी कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी चलाई जाएंगी

रेलवे कालका से कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा है। यह ट्रेन चार अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04503 कालका स्टेशन से हर सप्ताह वीरवार को रात डेढ़ बजे चलेगी, जो दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04504 कटरा से वीरवार रात सवा नौ बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह पौने आठ बजे कालका पहुंचेगी।

इसी प्रकार नंगल डैम से लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो एक अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। नंगल डैम से ट्रेन नंबर 04502 हर सोमवार को रात पौने बारह बजे चलेगी, जो अगले दिन दोपहर पौने दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04501 लखनऊ से रात साढ़े नौ बजे चलेगी, जो अगले दिन दोपहर एक बजे नंगल डैम पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन रूप नगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें