अगर आप इन ट्रेनों में सफर करते हैं तो भूल जाइए, क्योंकि अब परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए संभल कर रहें और वजह जान लें। दरअसल, एक दिसंबर से 13 फरवरी तक ढ़ाई माह के लिए तुफान एक्सप्रेस, छिंदवाड़ा इंटरसिटी और जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी को रद्द कर दिया गया है।
साथ ही नई दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली ईएमयू को 7 जनवरी तक बंद किया गया है। रेलवे के मुताबिक हर साल सर्दी के मौसम में गाड़ियों के आवागमन पर असर पड़ता है। साथ ही गाड़ियों के संचालन में तकनीकी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इसके चलते हर साल गई गाड़ियों को रेलवे की तरफ से रद्द कर दिया जाता है।
स्टेशन मास्टर भगवान सहाय मीणा ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय की तरफ से 1 दिसंबर से तीन गाड़ियों को रद्द करने की सूचना भेजी गई है, जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर दर्शा दी गई है। ताकि यात्रियों को पहले ही इसकी सूचना मिल जाए और उन्हें दिक्कत का सामना न करना पड़े।