फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 10 दिन तक मुश्किल भरा रहेगा ट्रेन का सफर, कई रद्द और कई डायवर्ट

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
भारतीय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
आज से अगले 10 दिन तक ट्रेन का सफर मुश्किल भरा रहेगा, क्योंकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कइयों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसलिए अंबाला कैंट स्टेशन से सफर करने की सोचने से पहले ट्रेनों का स्टेटस एक बार अवश्य चेक कर लें। मेरठ में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से चार से 14 जुलाई तक अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहेगा। इस कार्य की वजह से रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कई के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को खासी परेशानी होगी। ट्रेनें रद्द होने की जानकारी कैंट रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट के जरिये अभी से दी जा रही है। 64561-62 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर चार से 14 जुलाई तक केवल अंबाला-सहारनपुर के मध्य चलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग परिवतत होंगे, जिनमें 14645-46 दिल्ली-जम्मू शालीमार एक्सप्रेस को शामली-टपरी रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। ट्रेन नंबर 22688 चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस व 24156 उधमपुर-इलाहबाद एक्सप्रेस वाया अंबाला-दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर डायवर्ट होगी।
विज्ञापन

इन गाड़ियों को रद्द किया गया

indian railway
(14645) दि‍ल्ली जं.-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस वारास्ता शामली-टपरी 7 से 14 जुलाई
(14646) जम्मूतवी-दि‍ल्ली जं. शालीमार एक्सप्रेस वारास्ता टपरी-शामली 6 से 13 जुलाई
(12688/22688) देहरादून-मदुरै/चंडीगढ़-मदुरै सुपर फास्ट एक्‍सप्रेस वारास्ता टपरी-शामली - 7,10 ओर 14 जुलाई
(24155) इलाहाबाद-ऊधमपुर द्वि-साप्ताहिक एक्‍सप्रेस बरास्ता खुर्जा-गाजियाबाद- दिल्ली जंक्शन-अंबाला 11 जुलाई
(24156) ऊधमपुर-इलाहाबाद द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस वारास्ता अम्बाला-दिल्ली जंक्शन - गाजियाबाद -खुर्जा 12 जुलाई तक बीच रास्ते रद्द मेल व सुपरफास्ट रेल गाड़ियां है।
पैसेंजर ट्रेन में प्रारंभ होने वाली ट्रेन में(64561) दि‍ल्ली-अम्बाला एमईएमयू सहारनपुर स्टेशन पर 4 से 14 जुलाई तक रद्द
(64562) अम्बाला-दि‍ल्ली जं. एमईएमयू सहारनपुर स्टेशन से प्रारंभ - 4 से 14 जुलाई तक
इसी तरह स्पेशल सुपरफास्ट में (04401) आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 3,7,10 14 जुलाई
(04402) श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 4,8,11 15 जुलाई
(14521/14522) दि‍ल्ली जं.-अम्बाला-दि‍ल्ली जं. एक्सप्रेस 4 से 14 जुलाई
(14681/14682) नई दि‍ल्ली-जलंधर इंटर सिटी एक्सप्रेस 7 से 14 जुलाई
(19325) इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 4,7 11 जुलाई
(19326) अमृतसर- इंदौर एक्सप्रेस 5,8 12 जुलाई
(18237) बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ एक्सप्रेस 5 से 12 जुलाई
(18238) अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ एक्सप्रेस 7 से 14 जुलाई
(54542) अम्बाला-मेरठ सिटी पैसेंजर 6 से 13 जुलाई ,(54541) मेरठ सिटी-अम्बाला पैसेंजर 7 से 14 जुलाई
(54303 ) दि‍ल्ली जं.-कालका पैसेंजर 6 से 13 जुलाई
(54304) कालका-दि‍ल्ली जं0 पैसेंजर 7 से 14 जुलाई
(54540) अम्बाला-हज़रत निजामुद्दीन पैसेंजर 6 से 13 जुलाई
(54539) हज़रत निजामुद्दीन-अम्बाला पैसेंजर 7 से 14 जुलाई तक प्रभावित रहेगी। हंसराज के मुताबिक यात्रियों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 6 टर्न के रूट में परिवर्तन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें