फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में भारतीय युवक के साथ हादसा, क्रिसमस पार्टी में ऐसे आई मौत

Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
युवक की समुंद्र में डूबने से मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में भारतीय युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। क्रिसमस पार्टी में मौत से उसका सामना हो गया और वह उसे साथ ले गई। दरअसल दोस्तो के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्णावा बीच में क्रिसमिस की पार्टी के लिए गए लुधियाना के युवक की समुंद्र में डूबने से मौत हो गई। समुंद्र में तैरते समय तेज लहरें उसे बहा ले गई।
विज्ञापन


युवक लुधियाना के गांव गिल का रहने वाला रवनीत सिंह (22) है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता बेहोश हो गए है। उसके गांव में शोक की लहर फैल गई है। अब उसके परिवार वाले ऑस्ट्रेलिया से भारत शव आने का इंतजार कर रहे है।

जानकारी देते हुए जगजीत सिंह ने बताया कि रवनीत सिंह उसका भतिजा है। उसका भाई हरपाल सिंह, बिजली बोर्ड में लाइनमैन है। उसने बहुत ही मेहनत करके रवनीत को पढ़ने के लिए विदेश भेजा ताकि वह कुछ बन सके। जबकि रवनीत का छोटा भाई रमनदीप दसवीं का छात्र है, जोकि लुधियाना में ही है।
विज्ञापन


चाचा जगजीत सिंह का कहना है रवनीत शुरू से विदेश में पढ़ना चाहता था। उसने  लुधियाना से बाहरवीं की। फिर आईलेटस करके स्टडी बेस पर सन 2013 में ऑस्ट्रेलिया चला गया। वहां साउथर्न कुईनलैंड यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ एकांऊटिंग का डिपलोमा कर रहा था।
विज्ञापन

24 दिसंबर की रात को हुआ हादसा

drown - फोटो : file photo
25 दिसंबर क्रिसमिस-डे की पार्टी इंज्वाय करने के लिए रवनीत सिंह अपने सात दोस्तों के साथ वर्णवा बीच पर गया। जहां वह और उसके दोस्त समुंद्र में नहाने लगे। उस दौरान आई बड़ी लहरों ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। सभी दोस्त डूबने लगे। तब बाकी सात युवकों को तो बचा लिया गया।  लेकिन, रवनीत की डूबने से मौत हो गई।

ट्वीट कर विदेश मंत्री से लगाई गुहार
जगजीत सिंह ने बताया कि रवनीत सिंह की बॉडी अभी ऑस्ट्रेलिया ही है। वहा पर छुट्टीयां चल रही है। इसलिए बॉडी भारत लाने की प्रकिया छुट्टी के बाद ही शुरू होगी। लेकिन, रवनीत के दोस्त मनजीत ने भारत के विदेश मंत्री सुशमा स्वराज को ट्वीट कर ऑस्ट्रेलिया से संपर्क कर बॉडी जल्द भारत लाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें