फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने का है सुनहरा मौका, यहां होने जा रही है भर्ती

Tue, 16 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका आ गया है। 22 जून से सेना भर्ती करने जा रही है।सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी ने अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर देने के लिए 22 जून से 5 जुलाई तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) के खेल स्टेडियम में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होगी। नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए केवल युवक ही आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निदेशक कर्नल विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन

युवाओं के लिए सेना ने दी ढील

सेना भर्ती - फोटो : file photo
पिछले साल ऑनलाइन आवेदन भर्ती तिथि से एक मास पहले खोला गया था और लगभग 30 हजार युवाओं ने भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था। इस बार ऑनलाइन आवेदन लगभग दो मास पहले खोले गए हैं ताकि युवा समय से अपने दस्तावेज आदि बनवाकर आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली में केवल उन्हीं युवकों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया होगा।

भर्ती से 15 दिन पहले अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है। कर्नल सांखला ने बताया कि गर्मी का मौसम देखते हुए अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर प्रात: 2 बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सकें।

भर्ती में भाग लेने वाले युवकों द्वारा नशीले पदार्थों और दवाईयों का सेवन करने की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी और जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें