फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके अटैकः बॉर्डर के 10 किलोमीटर के दायरे में सेना ने की ये घोषणा

Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब में बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
पीओके में भारत के सर्जिकल ऑपरेशन के बाद बॉर्डर के साथ लगते 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में भारतीय सेना ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद पंजाब के सरहदी जिलों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


इसके चलते केंद्र सरकार ने एरिया खाली कराने आदेश जारी किए, जिसे पंजाब के मुख्य सचिव ने समूह डिप्टी कमिश्नरों तक वीडियो कान्फ़्रेंस करके पहुंचा दिया। आदेश जारी किये हैं कि भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते 10 किलोमीटर के क्षेत्र को गुरूवार शाम 4  बजे तक खाली करवा लिया जाये।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री से इस मसले पर बात की। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज शाम सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। सुरक्षा बलों ने सीमा पार की गतिविधियों पर निगहबानी तेज कर दी है। इधर, कैंट इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द की गई रिट्रीट सेरेमनी, स्कूल भी बंद कराए गए

पंजाब में बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था
दूसरी ओर, पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर में अलर्ट जारी किया गया है। बार्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए आने वाले लोगों को एक किलोमीटर पीछे ही रोक दिया गया है। लोगों को बॉर्डर पर न जाने की हिदायत दी गई है।

इस बीच पाकिस्तान सीमा के नजदीकी इलाके में स्कूलों में जल्दी छुट्टियां कर दी गईं। पंजाब शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक सीमा के 10 किलोमीटर क्षेत्र के सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दिए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।

सीमावर्ती गांवों के अंदर भी सेना के जवान-जगह जगह पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान सीमा से सटे फिरोजपुर में प्रशासन ने किसान मेला भी खत्म करवाया। सभी को वहां से तत्काल जाने को कहा गया है। सीमा क्षेत्र के गांवों व शहरों में सेना की गतिविधि बढ़ गई है।

फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर्स और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें