फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का 'लाल' संदीप शहीद, दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 16 May 2019 05:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
संदीप सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय जवान संदीप सिंह शहीद हो गए। शादी को अभी दो साल ही हुए थे कि शहादत की खबर आ गई। दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान के तहत हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए, वहीं संदीप शहीद हो गए। संदीप रोहतक जिले के महम इलाके के गांव बहलम्बा के रहने वाले थे।

विज्ञापन


संदीप एनकाउंटर में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संदीप तीन भाइयों में से एक थे। अप्रैल 2017 में उनकी शादी हुई थी। जैसे ही परिवार को सेना अधिकारियों से उनकी शहादत की खबर मिली, कोहराम मच गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें