फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली का शेड्यूल जारी, इच्छुक करें आवेदन

Sat, 11 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। भर्ती के लिए रैली का शेड्यूल जारी हो गया है, जल्दी से आवेदन करें। पंजाब के चार जिलों लुधियाना, मोगा, रूपनगर और अजीतगढ़ (मोहाली) में रैली होगी।
विज्ञापन


भर्ती रैली ढोलेवाल कांप्लेक्स लुधियाना की ओर से 18 से 24 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। इसमें सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल), सिपाही ट्रेडमैन (सिपाही नर्सिंग सहायक छोड़ कर) और सिपाही तकनीकी पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

इस संबंध में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट कर्नल कमल किशोन ने बताया कि इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक नौजवानों को पहले 17 फरवरी से 2 अप्रैल 2017 के दरमियान फौज की वेबसाइट पर अप्लाई करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया खत्म होने पर योग्य उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा। यह भर्ती उपरोक्त जिला में पड़ते तहसीलों के मुताबिक की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें