फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: जवान के लापता होने के आठ दिन बाद एफआईआर दर्ज

Thu, 16 Feb 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
जवान के लापता होने के आठ दिन बाद एफआईआर दर्ज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन से जवान के लापता होने के आठ दिन बाद थाना सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वहीं जवान विपिन शुक्ला के परिजनों ने पुलिस की ढीली कारगुजारी के बारे में पत्र लिख प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को भेजे हैं। इस मामले में न तो एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार हैं और पुलिस जांच का कहकर पल्ला झाड़ रही है। 
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में विपिन की पत्नी कुमकुम शुक्ला ने बताया कि उसके पति 8 फरवरी को गांव भीसीआणा स्थित एयरफोर्स स्टेशन के भीतर बने मंदिर के पास से लापता हुए हैं। इसके बाद उन्होंने इस बारे में एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों को भी बताया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस चौकी बल्लूआणा में अपने पति के गुम होने की शिकायत की, लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं की गई।

जवान की पत्नी ने संदेह जताते हुए कहा कि उनके पति को एयरफोर्स स्टेशन के अंदर ही किसी ने अगवा कर बंदी बनाकर रखा हुआ है। कुमकुम ने बताया कि कोई सुनवाई होने पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजे थे, जिसके बाद अब पुलिस ने उनके पति के लापता होने की एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना सदर के एएसआई परमिंदर सिंह का कहना है कि अभी तक जवान के बारे में कुछ पता नहीं चला है, लेकिन उसकी जो आखिर ली काल डिटेल लोकेशन आई है वह एयरफोर्स स्टेशन के अंदर की है। पुलिस कुछ संदेहजनक पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही जवान के बारे में पता लगाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें