फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए 'देवदूत' बनी एयरफोर्स, खतरों से खेलकर जवानों ने बचाई 21 जिंदगियां

Tue, 25 Sep 2018 10:29 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बचाव अभियान
विज्ञापन
खतरों से खेलकर इंडियन एयरफोर्स के जवान एक बार फिर से संकटमोचक बनकर लोगों की मदद को आगे आए हैं। अब तक 21 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। एयरफोर्स का यह ऑपरेशन हिमाचल में चल रहा है। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लिए भी एयरफोर्स ने अपनी पूरी तैयारी रखी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तर भारत में पिछले तीन दिनों से चल रही बारिश के चलते अब  एयरफोर्स की वेस्टर्न एयर कमांड ने मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में मौसम बहुत ज्यादा खराब है। जिसके चलते इन राज्यों में अलर्ट है। हिमाचल में हालात ज्यादा खराब होने की वजह से एयरफोर्स ने वहां अपना रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

एयरफोर्स के एक आला अफसर ने बताया कि बताया कि  एयरफोर्स हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब और हिमाचल में खराब मौसम के चलते हर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेसक्यू ऑपरेशन के लिए सरसावा बेस्ड ‘माइटी आर्मर’ यूनिट

हैलिकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि फिलहाल रेसक्यू ऑपरेशन हिमाचल में शुरू कर दिया गया है। यहां एयरफोर्स ने रेसक्यू ऑपरेशन के लिए सरसावा बेस्ड ‘माइटी आर्मर’ यूनिट को लगाया गया है। एयरफोर्स अब तक हिमाचल के विभिन्न इलाकों से 21 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट करवा चुकी है। ये लोग ब्यास नदी में उफान की वजह से विभिन्न इलाकों में फंस गए थे।

हिमाचल में एयरफोर्स को अपना रेसक्यू ऑपरेशन उस वक्त शुरू करना पड़ा, जब मौसम पूरी तरह से प्रतिकूल था। एयरफोर्स के आला अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में हैलीकाप्टरों के आगे तूफानी हवाओं, बारिशें, हाईटेंशन केबल, दरकते पहाड़ और पेड़ों की बड़ी चुनौती बनी हुई थी। ऐसे माहौल में हैलीकाप्टरों की उड़ान बहुत मुश्किल बनी हुई थी।

स्कवाड्रन लीडर विपुल गुप्ता के अनुसार इन तमाम खतरों के बावजूद लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट करवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें