फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को देश विरोधी ताकतों के चुंगल से बचाएगी एयरफोर्स, कुछ ऐसी है प्लानिंग

Thu, 31 May 2018 04:21 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स ने अब सुदूर इलाकों के युवाओं को देश विरोधी ताकतों के चुंगल से बचाने के लिए खास अभियान चलाया है। इसके लिए रिमोट एरिया के यूथ को न केवल इंडियन एयरफोर्स में भर्ती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, बल्कि  इस प्रक्रिया के दौरान भर्ती सेंटर भी इन इलाकों के  बिल्कुल पास ही होंगे। ताकि  युवाओं को वहां तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


इंडियन एयरफोर्स का खास फोकस नार्थ-ईस्ट समेत  पंजाब, हिमाचल और जेएंडके के रिमोट एरिया समेत उन राज्यों पर रहेगा, जिन राज्यों के यूथ का रिप्रेजेंटेशन इंडियन एयरफोर्स में कम हैं। इंडियन एयरफोर्स ने अपने इन प्रयासों को इसी माह पहली बार आयोजित करवाए गए ऑनलाइन सलेक्शन टेस्ट के जरिए शुरू कर दिया है।

यूथ को देश के खिलाफ भड़का रहीं विरोधी ताकतें
दरअसल, इन रिमोट एरिया में अधिकतर यूथ बेरोजगार हैं। लिहाजा देश विरोध ताकतें या तो इस यूथ को नशा तस्करी में झोंक देती है या फिर उन्हें देश के खिलाफ भड़काकर पत्थरबाज बना देती है। बेरोजगारी की जद में फंसे ये युवा चंद रुपयों की खातिर न चाहते हुए भी देश के खिलाफ  बड़ी साजिश का हिस्सा बन जाते हैं।
विज्ञापन


पंजाब के रिमोट एरिया के अधिकतर युवा बेरोजगारी की वजह से पाकिस्तान से आ रहे नशे की तस्करी में फंसते जा रहे हैं। अब ऐसे युवाओं की एयरफोर्स में भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

पहले सफल प्रयास से उत्साहित है एयरफोर्स
एयरफोर्स का इस खास अभियान का पहला प्रयास काफी सफल रहा। देश में 3 मई से 6 मई तक पहली बार इंडियन एयरफोर्स ने ऑनलाइन सलेक्शन टेस्ट करवाया। इस टेस्ट में देश के 102 शहरों में कुल 439 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए। लेकिन इन केंद्रों में से 100 सेंटर नार्थ-ईस्ट स्टेट, पंजाब, हिमाचल व जेएंडके के रिमोट एरिया में बनाए गए। जहां पहले कभी कोई केंद्र नहीं बनाया जाता था। एयरफोर्स केआला अफसर के दौरान ये पहला प्रयास था, जो काफी हद तक सफल रहा, रिमोट एरिया के यूथ में भर्ती प्रक्रिया में अच्छी रुचि भी दिखाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें