नोटबंदी के बाद देश में करेंसी का संकट आया और लोग परेशान हुए तो इंडियन एयरफोर्स ने कदम बढ़ाए। र्मोचे पर डटी रही और पूरा सहयोग दिया।
इन दिनों इंडियन एयरफोर्स ने रिजर्व बैंकों के विभिन्न रीजनल सेंटरों तक नए नोटों की ‘एयरलिफ्ट’ करने का बीड़ा उठा रखा है। ताकि देश के विभिन्न कोनों तक जल्द से जल्द नई करेंसी पहुंच सके।
एयरफोर्स के एक सीनियर अफसर के अनुसार सरहदों पर देश की सुरक्षा के साथ-साथ देश में भी विभिन्न हालातों में देशवासियों की परेशानियों में मदद करने को इंडियन एयरफोर्स हमेशा प्रतिबद्ध है।
इसलिए एयरफोर्स अथॉरिटी केंद्र सरकार के निर्देश पर नई करेंसी के एयरलिफ्ट का काम कर रही है। मोदी सरकार ने 8 नवंबर को रात 8 बजे 500 और 1000 के पुराने नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी।