भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 अक्तूबर को पीसीए स्टेडियम मोहाली में होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो रही है। टिकट पीसीए स्टेडियम के गेट नंबर 4 और 14 पर बने टिकट काउंटर पर रविवार से मिलेंगे। टिकटों की बिक्री सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी।
दोपहर 2 से 3 बजे लंच में खिड़की बंद रहेगी। वहीं क्रिकेट फैंस को सोमवार से ट्राइसिटी के आईसीआईसीआई के कुछ विशेष ब्रांचों पर सोमवार से मिलनी शुरू होगी। स्टूडेंट्स को सबसे कम दर पर टिकट बेची जाएगी। छात्रों को टिकट खरीदते वक्त अपना आई-कार्ड भी दिखाना होगा।
ये हैं टिकट के मूल्य
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच
बॉक्स लेवल 2 - 8000 रुपये
एसी लॉज -4000 रुपये
पवेलियन टेरिस 3000 रुपये
नार्थ पवेलियन- 2000 रुपये
वीआईपी ब्लाक 1000 रुपये
नार्थ वीआइपी- 750 रुपये
चेयर ब्लॅाक- 300 रुपये
चेयर ब्लॉक स्टूडेंट टिकट- 200 रुपये
ट्राइसिटी बैकों की इन ब्रांचों में सोमवार से मिलेगी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच
मोहाली- फेज 5,10,11,सेक्टर 67,लांडरां
चंडीगढ़- सेक्टर 17 बी, सेक्टर 15, सेक्टर 26, सेक्टर 28, सेक्टर 32, सेक्टर 36, मुल्लांपुर, मनीमाजरा
पंचकूला- सेक्टर 11 और सेक्टर 16