फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमनी: परनीत के खाते की जांच में स्विट्जरलैंड से मदद मांगी

Wed, 25 Nov 2015 09:01 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर और उनके बेटे रणइंदर सिंह के स्विस बैंक में कथित खातों की जांच के लिए स्विट्जरलैंड सरकार से सहयोग मांगी है। भारत का कर प्रशासन स्विस बैंक में खाता रखने वाले कई भारतीय नागरिकों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


स्विस सरकार ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी है। स्विट्जरलैंड के नियमों के मुताबिक कर से जुड़े मामलों में सहयोग का मतलब खाता और अन्य जानकारियों को साझा करने होता है। स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन ने इस मामले में परनीत कौर और उनके बेटे से 10 दिन के भीतर अपील दायर कर अपना पक्ष रखने को भी कहा है।

स्विस कर प्रशासन ने दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में ये खुलासे किए हैं। इन अधिसूचनाओं में परनीत और रणइंदर के बारे में उनकी राष्ट्रीयता और उनकी जन्म तारीख के अलाव कोई अन्य खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले एचएसबीसी की सूची में नाम आने पर कौर ने किसी भी विदेशी बैंक में खाता होने से इनकार किया था। हाल में विदेश में कथित काला धन रखने वालों के नाम उजागर करने को लेकर बढ़ते वैश्विक दबाव को देखते हुए स्विट्जरलैंड ने कई भारतीयों और अन्य विदेशियों के नामों का खुलासा किया है। कर से जुड़े मामले में आपसी सहयोग के समझौते के तहत स्विट्जरलैंड से भारत ने सहयोग की अपील की है।

विदेशी बैंक में खाते नहीं : परनीत कौर
पटियाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने खुद और अपने बेटे रणइंदर सिंह का विदेशी बैंक में खाता होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। परनीत कौर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें