फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं बार फटा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए कौन है कसूरवार

Tue, 04 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
पांचवीं बार फटा तिरंगा
विज्ञापन
अटारी बार्डर पर फहरा गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फीट) पांचवीं बार फटा है। इस तिरंगे को पिछले 6 मार्च को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने फहराया था। पाकिस्तान के लाहौर शहर से भी दिखने वाले इस राष्ट्रीय ध्वज की एक झलक पाने के लिए देश-दुनिया से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। तिरंगे के फटने के लगातार सामने आ रहे वाकये से अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। इसके रखरखाव के लिए होशियारपुर की भारत कंपनी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


 नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन पहले ही कह चुके हैं कि तिरंगा फहराने के लिए बजट की जांच हो और जिस कपंनी ने इसे फहराने का ठेका लिया है वो मापदंड पूरे होने का सबूत पेश करे। तिरंगा फहराने को लेकर जहां पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी को अपनी ही पार्टी के नेताओं से खरी-खरी सुननी पड़ रही है। वहीं इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंची है। पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी कहते हैं कि तिरंगा फहरना गर्व की बात है। आरोप लगाने वाले जांच करवा लें, कहीं गलत पाया जाता हूं तो कोई भी सजा मंजूर होगी। 
विज्ञापन

फटा तिरंगा फहराना कानूनन अपराध

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
देश-विदेश के पर्यटकों के लिए अटारी बॉर्डर पर यह तिरंगा जब से फहराया गया है, तब से चर्चाओं में है। इसके पांचवी बार फटने के बाद इस बात को बल मिल रहा है कि सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने में कमियां भला कौन दूर करेगा। एडवोकेट संदीप गोरसी कहते हैं कि तिरंगा हर भारतीय फहरा सकता है, लेकिन इसे फहराने के लिए जो मापदंड तय हैं, उसे पूरा करना लाजिमी है। फटा तिरंगा फहराना कानूनन अपराध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें