फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में देश की बेस्ट फुटबॉल एकेडमी, हर साल नेशनल टीम में जगह बनाते हैं यहां के खिलाड़ी

Sat, 14 Sep 2019 11:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फुटबाल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्पोर्ट्स विभाग की सेक्टर 42 स्थित चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी देश की बेहतरीन अकादमियों में से एक है। यहां से ट्रेनिंग लेकर खिलाड़ी नेशनल टीम में विभिन्न वर्गों में हर साल चयनित होते हैं। वहीं यहां से ट्रेनिंग लेकर खिलाड़ी देश के विभिन्न चर्चित फुटबॉल क्लबों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान हरजिंदर सिंह इस अकादमी में मुख्य कोच की भूमिका निभाते हुए युवा प्रतिभाओं को तराशने में जुटे हैं। वर्ष 2009 से वह ग्रास रूट से फुटबॉल की ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं और अभी तक 50 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को विभिन्न आयु वर्ग में नेशनल टीम का हिस्सा बना चुके हैं।

यूटी के खेल विभाग की सेक्टर 42 स्थित फुटबॉल अकादमी है। यहां पर हर साल देश से अंडर 14 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ी भर्ती होने आते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग की इस अकादमी में कडे़ ट्रायल प्रक्रिया के बाद ही बच्चों को दाखिला मिलता है। अकादमी के लिए चयनित खिलाड़ियों के लिए सेक्टर 42 के खेल परिसर में ही हॉस्टल है।
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ाई के लिए अकादमी के आसपास ही स्कूलों में एडमिशन भी मिलती है।
विज्ञापन

अकादमी से तैयार बच्चे देश की विभिन्न टीमों में शामिल

फुटबॉल अकादमी में कड़ी मेहनत और कोचों की कड़ी निगरानी के बाद यहां के ट्रेनी बच्चे देश की नेशनल टीम का हिस्सा बनते हैं। यहां से तराशने के बाद युवा देश की अंडर 14, 15, 16, 17, 19 आयु वर्ग की टीमों का हिस्सा बनते हैं।

कड़ी मेहनत से बनते हैं खिलाड़ी
अकादमी के मुख्य कोच हरजिंदर सिंह ने बताया पिछले साल ही इस फुटबॉल अकादमी को देश की बेस्ट अकादमी का अवार्ड मिला चुका है। इसके पीछे कड़ी मेहनत है। हम इस अकादमी में बिल्कुल फ्रेश बच्चों को लेते हैं। ग्रास रूट से इन युवाओं पर काम करना शुरू किया जाता है। दो से तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो जाते हैं। जब वह देश की नेशनल टीम का हिस्सा बनते हैं तो लगता है मेरी मेहनत सफल हुई।

यहां से उभरे कई प्रमुख खिलाड़ी
यहां से उभरे खिलाड़ियों में ब्रिकमजीत सिंह, अकाशदीप सिंह, अमनदीप सिंह, पवन कुमार, रणदीप, सुमित पासी, रॉबिन सिंह, नीशू कुमार, प्रभशुकरन सिंह, हितेश शर्मा, डेनियल, अर्शदीप सिंह, सैम्युल, जैक्सन, अमरजीत, नीरज, दीपक, कमलप्रीत, हरपाल सिंह, विक्रमजीत, गुरकीरत, जतिंदर, अर्जित, सुमित आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें