डब्लूएचओ द्वारा तीन साल में भारत में पोलियो का कोई भी मरीज व केस सामने आने पर पोलियो फ्री नेशन के सर्टीफिकेट देने के लिए भारत को चुना है।
जिसके चलते आज खुशी जाहिर करते हुए रोटरी क्लब एसएएस नगर और रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने मिलकर शहर में कई स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए इंडिया इज पोलियो फ्री के बड़े बड़े बैनर लगाए।
यह बैनर क्लब के पूर्व डीजी मनप्रीत सिंह गंढोके और पूर्व प्रधान विजय गोयल की देखरेख में फेज-2 स्थित डिप्लास्ट चौंक, सेक्टर-70 स्थित रोटरी भवन के अलावा कई जगह पर लगाए गए।
विश्व भर में रोटरी द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए योगदान दिया है। क्लब के सदस्यों ने इस दौरान सभी से 19 से 21 जनवरी तक चलने वाली पल्स पोलियो अभियान के तहत 0-5 साल के बच्चों को बूंदे पिलाने की भी अपील की।
इस मौके रोटरी क्लब के मुकेश बंसल के अलावा रोट्रेक्ट क्लब के प्रधान मोहित सिंगला, भूपेश गोयल, वरून त्रिखा, खुशबू भी मौजूद थीं।