भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाना है। दोनों टीमें 16 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमाें में टी-20 सीरीज के तीन मुकाबले होेने हैं। पहला मुकाबला धर्मशाला में 15 सितंबर को होगा। 16 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें दूसरा मैच खेलने चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी।
सुबह 10 बजे दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला से फ्लाइट के जरिए पहुंचेगी वहीं भारत की टीम दोपहर 2.20 बजे आएगी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन केप्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि 17 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। वहीं भारतीय टीम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।