inderpreet singh chadha Suicide case
- फोटो : File Photo
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष रहे चरणजीत जीत सिंह चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा ने तीन जनवरी 2018 में सुसाइड की थी। आज पूरा महीना हो गया है। लेकिन इस हाई प्रोफाइल मामले में अभी तक जांच सिफर है। जांच कर रही स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम एलके यादव कहते हैं कि चड्डा ने आत्महत्या की या हत्या हुई, इस मामले में जांच चल रही है। अगसे 15 दिनों में जांच पूरी हो जाएगी।
इन्दप्रीत सिंह चड्ढा के आत्महत्या को लेकर अमर उजाला ने एक पिस्तौल की तस्वीर प्रकाशित की थी जिसमें लिखा था कि अगर पिस्टल कवर में मिली तो चड्ढा ने आत्महत्या किस हथियार से की थी। जबकि पुलिस ने एफआाईआर में लिखा था कि चड्ढा ने जिस हथियार से आत्महत्या की वो पैरों के पास कार में मिली थी। इससे साफ होता है कि चड्ढा के शव के पास दो हथियार मिले थे। इस सवाल पर एके यादव कहते हैं कि जांच चल रही है।
इन्द्रप्रीत सिंह चड्ढा की मौत की खबर तब आई जब उसके पिता चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल हुई। चड्ढा के परिवार ने जब खुद पर ब्लैकमेलिंग के आरोप जड़े तो चड्ढा की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में आ गया। आनन-फानन में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनी और जांच की जिम्मेदारी एलके यादव को सौंप दी गई।
उधर, चड्ढा की अश्लील वीडियो को लेकर सीकेडी ने चरणजीत सिंह चड्ढा को जहां प्रधानगी पद से बर्खास्त कर दिया वहीं उनके बेटे इन्द्रप्रीत सिंह चड्ढा को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। चड्ढा ने खुदकुशी कर ली लेकिन मामला मौजूदा चश्मदीद ड्राइवर के बयानों पर नहीं बल्कि मृतक के बेटे के शिकायत पर दर्ज हुआ। स्पेशल क्राइम टीम अमृतसर पहुंची लेकिन जांच के नाम पर एफआईआर के दस्तावेज ढूंढती रही। फिलहाल इस मामले में 30 दिन बीतने के बाद रिजल्ट जीरो है।