फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: निर्दलीय उम्मीदवार से मारपीट के बाद जीएमसीएच-32 में तोड़फोड़

Thu, 15 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 - फोटो : file photo
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी के बाहर हथियार बंद युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवकों को जब होमगार्ड और सिक्योरिटी गार्डों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनपर भी हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान इएमओ के कमरे में रखा कंप्यूटर भी युवकों तोड़ डाला। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने युवकों को खदेड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात कॉलोनी नंबर चार से नगर निगम चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी छब्बू यादव और कांग्रेस उम्मीदवार शशि शंकर तिवारी के समर्थकों में झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्षों केसमर्थकों को चोटें आईं थीं। वहीं, शशि शंकर तिवारी गुट ने आरोप लगाया है कि बुधवार को छब्बू यादव के समर्थकों ने अस्पताल में इलाज करवा रहे उनके समर्थकों पर हमला करने आए थे।

जब उनको रोका गया तो उन्होंने अस्पताल के गार्डों व होमगार्ड से मारपीट की। युवकों के हमले में घायल हुए किशोरी लाल, जेम्स और होमगार्ड जसवीर घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है। वहीं, मंगलवार रात कालोनी नंबर चार में हुए झगड़े में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें