होली पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम उपलब्ध करवाएगा।
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है। यह 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस ऑफर के तहत अगर आप बीएसएनएल के लैंड लाइन उपभोक्ता हैं तो अब प्रत्येक रविवार 24 घंटे देश भर में कहीं भी मुफ्त में बातचीत कर सकते हैं। फोन किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर किया जा सकता है। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में यह योजना 14 अगस्त से शुरू हो रही है।
रोहतक सर्कल कार्यालय के महाप्रबंधक कप्तान सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कप्तान सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएसई प्रोजेक्ट के तहत गांवों में केबल बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण वाई-फाई के जरिये हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसकी अदायगी सांसद अथवा पंचायत कोटे से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रोहतक सर्कल की सभी 593 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्विटी से जोड़ने के लिए फाइबर बिछाने का काम चल रहा है। अभी तक 505 ग्राम पंचायतों में केबल बिछाई जा चुकी है। बाकी बची 88 पंचायतों में सितंबर तक केबल बिछाने का लक्ष्य है।