फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवसः चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, थाना पुलिस और ऑपरेशन सेल ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए यूटी पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना पुलिस के अलावा ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 स्थित बस अड्डे समेत शहर के अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों को चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध व बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ की। बस अड्डे पर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। वहीं एलांते माल में भी पुलिस ने चौकसी बरती।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यूटी पुलिस ने शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। शनिवार सुबह 8.30 बजे सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में वीवीआईपी समेत अन्य लोग शामिल होंगे। इसके चलते यूटी एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में तीनों डिवीजनों के डीएसपी समेत थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड और पंजाब भवन के अलावा अन्य जगहों पर सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। डीएसपी समेत शहर की थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, सीआईडी, बीट बॉक्स पुलिस समेत ट्रैफिक विंग शहर में जगह-जगह तैनाती की गई है।
पीसीआर और चीता स्क्वॉड की पेट्रोलिंग बढ़ाई
किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पीसीआर विंग मुस्तैद हो गई है। पीसीआर डीएसपी गुरमुख सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर रामदयाल ने इसका पूरा प्लान तैयार किया है। 63 के करीब पीसीआर और 27 चीता स्क्वॉड की टीम को परेड ग्राउंड से पंजाब राजभवन, एलांते मॉल, सेक्टर-17-43 बस अड्डा, समेत भीड़ वाली मार्केट में अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन

निकाला फ्लैग मार्च
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को सेक्टर-17 थाना समेत कई थाना पुलिस ने अपने अपने एरिया में फ्लैग मार्च निकालकर शांति का दिया। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ साथ वाहनों को चेक किया। साथ ही पुलिस ने लोगों को जागरूक भी किया कि कुछ भी संदिग्ध लगने पर इसी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें