फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टैगोर थिएटर में छात्रों नें जमाया रंग 

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Independence day celebration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूटी शिक्षा विभाग की ओर से टैगोर थिएटर में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-33 के छात्रों ने सरस्वती वंदना से की।
विज्ञापन


इसके बाद स्ट्रॉबेरी फिल्ड्स स्कूल-26 और इंडस्टीट्यूट ऑफ ब्लाइंड-26 के छात्रों ने समूह गान पेश किया। यूटी प्रशासक के सलाहकार परिमल राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। उनकेसाथ फाइनेंस एंव एजुकेशन सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह सिंह, डॉयरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदर जीत सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

वहीं गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-22 के छात्रों की ओर से समाजिक मुद्दों पर अधारित स्किड पेश की गई। कार्यक्रम के अंत में देव समाज स्कूल-21 के छात्रों ने देश भक्ति गाने पर शानदार प्रस्तुति देते हुए माहौल को रंगमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले और विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें