फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में स्वतंत्रता दिवस का शानदार जश्न, CM बादल ने फहराया तिरंगा

Mon, 15 Aug 2016 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
विज्ञापन
मोहाली में फेज 6 स्थित सरकारी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर पंजाब पुलिस के कई आला अधिकारी, प्रशासनिक अफसर, सांसद और विधायक मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से पूरे शहर भर की किलेबंदी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। आयोजन स्‍थल पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। स्थानीय पुलिस, बीएसएफ और स्वैट टीम के अलावा अन्य कई सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल रखा था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया।

एसएसपी भुल्लर को दिया गया विशेष सम्मान
सरकारी कालेज फेज-6 में हो रहे राज्य स्तरीय आजादी दिवस समागम में मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। भुल्लर को यह सम्मान उनकी शानदार सेवाओं के लिए दिया गया। इसके पहले भी भुल्लर को प्रेसीडेंट मेडल, पुलिस मेडल फॉर गैलेंटरी और प्रेसिडेंट ऑफ इंडियाज कलर के साथ भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


भुल्लर ने मोहाली के पुलिस प्रमुख होने से पहले मुक्तसर, मोगा, रूपनगर, जालंधर, लुधियाना (देहाती), बठिंडा के जिला पुलिस प्रमुख के तौर पर भी अपनी सेवा निभा चुके हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर 1991 में पुलिस विभाग में बतौर डीएसपी भर्ती हुए थे और हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें