फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार्यस्थल का बढ़ता तनाव कर्मचारियों को कर रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लोग कार्य स्थल पर तनाव का शिकार हो रहे हैं। काम का बढ़ता दबाव, कॅरिअर में आगे बढ़ने की चाह तनाव को बढ़ा रही है। यह तनाव हमें अनजाने में गंभीर बीमारियों की चपेट में ला रहा है। काम के दबाव में लोग हाइपरटेंशन, बीपी, शुगर की गिरफ्त में आ रहे हैं। पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने कुछ वर्षों पहले चंडीगढ़ और मोहाली के तीन कार्यालयों के 1100 कर्मचारियों पर अध्ययन किया था। इसमें ज्यादातर कर्मचारी तनाव के कारण गैर संचारी रोगों की चपेट में पाए गए। उस अध्ययन की उपयोगिता मौजूदा समय में महत्वपूर्ण है क्योंकि उसमें बचाव के उपाय भी बताए गए थे। यह जानकारी पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. जेएस ठाकुर ने शुक्रवार को दी। वह विभाग की तरफ से गैर संचारी रोगों पर आयोजित 6 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन के सत्र को संबोधित कर रहे थे।प्रो. ठाकुर ने बताया कि कार्यस्थल को लेकर कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोई मॉडल नहीं है। बैठने, काम करने, खाने के मानक होने चाहिए। विदेशों में इस पर काफी फोकस किया जा रहा है। मानक तय न होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जिससे आर्थिक क्षति भी बढ़ रही है इसलिए कार्यालस से निकलते ही वहां का तनाव भूल जाइए। वहीं कार्यक्रम में उन्होंने गैर संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाने की बात कही। सत्र में शामिल प्रतिनिधियों व छात्रों को लाफ्टर थैरेपी से तनाव प्रबंधन का तरीका बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें