फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम करना हुआ महंगा, बढ़े रेट लागू, अब चुकानी होगी इतनी रकम

Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 कम्युनिटी सेंटरों में शादी करना महंगा हो गया है। शहर के सभी 43 कम्युनिटी सेंटरों में बढ़े रेट लागू कर दिए गए हैं। जून माह में नगर निगम सदन ने रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को पास किया था। अब नगर निगम ने यह रेट लागू कर दिए हैं। अब बढ़े हुए रेट पर ही शहर के ई संपर्क सेंटरों में कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग हो रही है, लेकिन जिन लोगों ने आगामी माह की पहले ही बुकिंग करवा ली थी, उनसे पुराना रेट ही चार्ज होगा।
विज्ञापन


अब नान एसी कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग 5 हजार की बजाय 7500 रुपये में हो रही है। एक सप्ताह से बढ़े हुए रेट पर बुकिंग हो रही है, जबकि एसी कम्युनिटी सेंटर का बुकिंग रेट 10 से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया है। सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर के हाल बुकिंग का रेट 6 से बढ़ाकर 9 हजार कर दिया गया है और यहां के छोटे हाल का बुकिंग रेट 3 से बढ़ाकर 5 हजार कर दिया है।

सेक्टर-37 और 38 वेस्ट की बुकिंग 30 हजार
सेक्टर-37 और 38 वेस्ट के कम्युनिटी सेंटर का बुकिंग रेट 30 हजार रुपये है, जबकि इन कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग के लिए 15 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि भी ली जा रही है। यह सिक्योरिटी कार्यक्रम के बाद वापस करने का प्रावधान है। वहीं, शहर के अन्य कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग के समय कोई भी सिक्योरिटी राशि नहीं ली जाती है। मालूम हो कि सेक्टर-37 और 38 वेस्ट के कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है, जिसका उद्घाटन पिछले साल दिसंबर माह में किया गया था।
विज्ञापन


यहां पर कई आधुनिक सुविधाएं हैं, जो कि अन्य कम्युनिटी सेंटरों से इसे अलग करती हैं। इन दोनों कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग के बाद दो हजार रुपये सफाई के भी चार्ज किए जाते हैं, जबकि अन्य कम्युनिटी सेंटरों की सफाई के रेट अब 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें