फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू पर बढ़ा दबाव, रिसर्च स्कॉलर्स के लिए खुल सकते हैं हॉस्टलों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय पर चारों ओर से दबाव पड़ रहा है। इस कारण अब रिसर्च स्कॉलर्स के लिए हॉस्टलों के ताले खोले जाने की तैयारी की जा रही है। छात्रों के अलावा शिक्षकों ने भी रिसर्च स्कॉलर्स को पीयू में आने देने व उन्हें यहां ठहराने को कहा था।
विज्ञापन

पीयू में शोध कार्य पिछले छह महीने से नहीं चल पा रहा है। रिसर्च स्कॉलर्स को पीयू आने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ रिसर्च स्कॉलर्स पीयू आ भी रहे हैं तो उनके ठहरने के लिए व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में उनकी शोध प्रभावित हो रही है और ऊपर से रुकने की जगह नहीं मिल रही। इसी को लेकर एबीवीपी व अन्य छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। वीसी को ज्ञापन दिए। शिक्षकों ने भी पीयू प्रशासन पर दबाव बनाया। उन्होंने तर्क दिए कि पीयू की रैंकिंग शोध पर निर्भर करती है। पिछले छह माह से शध न होने के कारण रैंकिंग काफी प्रभावित होगी। ऐसे में रिसर्च स्कॉलर को यहां आने की अनुमति दी जाए और उन्हें हॉस्टलों में रुकने दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि इसी को देखते हुए पीयू प्रशासन अब कुछ हॉस्टलों को रिसर्च स्कॉलर्स के लिए खोल सकता है। कौन-से हॉस्टल पहले खुलेंगे, उसे लेकर बैठक होगी और उसके बाद अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें