फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे 31 मार्च तक बढ़े

Tue, 01 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से चंडीगढ़- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे 31 मार्च तक बढ़ा दिए गए हैं। यह साप्ताहिक ट्रेन यहां से हर वीरवार को रवाना होती है। होली का पर्व इस बार 24 मार्च को है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चंडीगढ़- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को तीन मार्च, 10, 17 , 24 और 31 मार्च को अतिरिक्त रूप से चलाने का फैसला लिया है।

वहीं, लांग रूट की ट्रेनों की वेटिंग भी तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ -डिब्रूगढ साप्ताहिक एक्सप्रेस की 20 मार्च की वेटिंग 177 के पार हो गई है। वहीं चंडीगढ़- लखनऊ एक्सप्रेस की वेटिंग 180 के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें