फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर ने बढ़ाई ठंड, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, आज और गिर सकता है पारा

Wed, 11 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
बर्फबारी व बारिश के बाद अब शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर के बाद चंडीगढ़ में शीत लहर चली। इससे अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा ठंड महसूस की गई। हालांकि इससे दिन के तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई, लेकिन रात के तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की रात पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो अब तक के इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
विज्ञापन


मंगलवार को धूप काफी अच्छी निकली थी। दोपहर 12 बजे तक तो हवा धीरे-धीरे चल रही थी, लेकिन करीब दो बजे बाद से हवाएं काफी तेजी से चलने लगी। शाम तक ये हवाएं शीत लहर में बदल गई। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में अगले तीन दिन शीत लहर चल सकती है। चंडीगढ़ में रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। दिन का तापमान 16 से 17 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

15 को छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 जनवरी के आसपास एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। हालांकि इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर है। इसकी वजह से बारिश की आशंका थोड़ी कम बताई जा रही है। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बादल छा सकते हैं और तापमान भी नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें