फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कितना बढ़ेगा सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता

Thu, 03 Jul 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने असंशोधित वेतनमान में वेतन/पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
विज्ञापन


वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 1 जुलाई 2013 से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की किस्त 166 प्रतिशत से बढ़ाकर 183 प्रतिशत कर दी गई है।

यह किस्त 1 फरवरी 2014 से नकद दी जाएगी, जबकि 1 जुलाई 2013 से 31 जनवरी 2014 तक का बकाया ग्रुप डी के कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जुलाई 2014 में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


शेष कर्मचारियों का बकाया 15 अगस्त 2014 को दिया जाएगा। यह बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को नकद मिलेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि 1 जनवरी 2014 से ड्यू मंहगाई भत्ते की किस्त भी 183 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दी गई है।

यह किस्त 1 दिसंबर 2014 से नकद दी जाएगी और 1 जनवरी 2014 से 30 नवंबर 2014 तक के बकाया का फैसला बाद में किया जाएगा।

प्रवक्ता के अनुसार इससे पहले 1 जनवरी 2013 से 30 जून 2013 तक के मंहगाई भत्ते का बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को इसकी अदायगी नकद की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें