फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 घंटे बाद खत्म हुई कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, अस्पताल पहुंची मां

Sat, 27 Jul 2019 12:20 AM IST
खुशबू गोयल जीतेंद्र जीत/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

78 घंटे 10 मिनट की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग की टीम भव्य बिश्नोई को साथ लेकर दिल्ली चली गई। आयकर विभाग की टीम और पुलिस की 10 गाड़ियों का काफिला विधायक कुलदीप के आवास से शुक्रवार दोपहर 1:10 बजे निकला और बिना रुके चला गया। टीम अपने साथ बैगों में भरकर कागजात ले गई है। 

विज्ञापन


जाने से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गाड़ियां कोठी के अंदर ही लगवाईं और काफी देर तक तैयारी करते रहे। इस बीच पुलिस की गाड़ियां पायलट करने के लिए बाहर तैयार रहीं। जैसे ही कोठी का गेट खोला गया एक के बाद एक गाड़ियां बाहर निकलीं और बिना रुकें चली गईं। उनके आगे पीछे पुलिस की गाड़ियां थीं। भव्य बिश्नोई अपनी गाड़ी में बैठे थे लेकिन उनके साथ टीम के सदस्य भी थे। 

लॉन-फर्श थे सही, कमरों में बिखरे थे कागजात
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे व आदमपुर से कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवास के अंदर का लॉन, फर्श और सीवरेज आदि सब ठीक थे लेकिन कमरों में कागजात बिखरे पड़े थे। लगभग सभी कमरों में कागजों के ढेर लगे थे और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। 

विज्ञापन

कोठी के अंदर बनाए कार्यालय की मेज और फर्श पर कागजों के ढेर लगे थे। कंप्यूटर रूम में भी मेज पर कागज बिखरे थे। कंप्यूटर ठीक-ठाक था लेकिन दराज खंगाली गई थी। सर्वेंट क्वार्टरों में भी स्थिति यही थी। अलमारियों को खंगाला गया था और सामान बिखरा पड़ा था। 

जसमा देवी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती कराया
आयकर विभाग की टीम के जाते ही कांग्रेस कार्यकर्ता कोठी में पहुंच गए। कुलदीप की माता जसमा देवी भी अंदर से लॉन में आ गईं। कार्यकर्ताओं को देखकर वह खुश हुईं लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5-6 घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

कुलदीप और भव्य को आमने-सामने कर किए जाएंगे सवाल-जवाब

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्यों ने भव्य से काफी सवाल किए थे। उसी दौरान दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई से भी सवाल-जवाब का सिलसिला चला था। बताया जा रहा है कि कुलदीप और भव्य के जवाबों में विरोधाभास होने के चलते भव्य को दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली में कुलदीप और भव्य को आमने-सामने करके सवाल-जवाब किए जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली में कार्रवाई जारी थी। 

23 जुलाई को शुरू हुई थी कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम ने 23 जुलाई को सुबह सात बजे कुलदीप के सेक्टर-15 स्थित आवास, सिरसा रोड स्थित ऑटोमोबाइल एजेंसी और आदमपुर मंडी में आढ़त की दुकान व उसके ऊपर बने आवास पर एक साथ छापा मारा था। 23 जुलाई की रात करीब 10 बजे आदमपुर और एजेंसी की कार्रवाई पूरी हो गई थी, लेकिन उसी दिन से सेक्टर-15 स्थित आवास पर कार्रवाई जारी थी। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 1:10 बजे पूरी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें