सिरसा में तैनात इनकम टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग के घर आयकर विभाग ने छापा मारा। इस छापेमारी में टीम को सोलह लाख रुपये की नकदी, 60 लाख कीमत के हीरे के जेवरात, डेढ़ किलो सोना, पांच लाख की चांदी, 26 बैंक खाते, दो लॉकर और करोड़ों की जायदाद के कागजात मिले।
सीबीआई ने इन्हें कब्जे में लेकर रविवार को आरोपी गर्ग और उनके नौकर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बठिंडा के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करनवीर सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नितिन गर्ग पर सिरसा के एक व्यापारी पुरुषोत्तम गोयल से दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप थे। इसी शिकायत पर सीबीआई ने गर्ग के घर पर छापा मारा था।
गर्ग का बेटा अब तक अंडरग्राउंड
नितिन गर्ग का बेटा पुलकित गर्ग अभी तक अंडरग्राउंड है। टीम ने बठिंडा के सबसे महंगे क्षेत्र 100 फुट रोड पर बन रहे उनके ग्लोबल इमेजिंग अस्पताल और पैथ लैब में भी छापामारी की थी। वहां से जरूरी कागजात कब्जे में ले लिए गए हैं। सीबीआई जल्द ही डिप्टी कमिश्नर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।