बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा को आयकर विभाग अंबाला सर्कल ने नोटिस भेजा है जो इनकम टैक्स रिटर्न के मामले में है। अभिनेत्री या उसके प्रतिनिधि को 23 सितंबर को पेश होना होगा। नोटिस परिणीति चोपड़ा के अंबाला कैंट स्टाफ रोड स्थित घर पर भेजा गया है।
यह है नोटिस
आयकर विभाग की ओर से नोटिस सेक्शन 143(2) आयकर एक्ट 1961 के तहत भेजा गया है। नोटिस कुमारी परिणीति पवन चोपड़ा, 51-ए, स्टाफ रोड, अंबाला कैंट के पते पर भेजा गया है। नोटिस आयकर रिटर्न 2013-14 के संबंध में है। इसी को लेकर आयकर विभाग अंबाला सर्कल के अधिकारी को कुछ जानकारियां चाहिए। इस संबंध में विभाग ने परिणीति पवन चोपड़ा अथवा उनके प्रतिनिधियों को 23 सितंबर को कार्यालय में सुबह साढ़े ग्यारह बजे पेश होने को कहा है।