फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए इनकम टैक्स विभाग का बड़ा फरमान, देखें और फॉलो करें

Sun, 25 Sep 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आयकर विभाग
विज्ञापन
लोगों के लिए आयकर विभाग ने बहुत बड़ा फरमान जारी किया है। यहां देखिए और जरूर फॉलो करें, आपको काफी फायदा होगा। आयकर विभाग की ‘आय घोषणा योजना’ के तहत छिपी हुई आय और बेनामी संपत्ति को घोषित करने के लिए लोगों के पास सिर्फ सात दिन शेष हैं। इसके बाद अगर किसी के पास ऐसी आय मिलती है तो इसे कालाधन माना जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही आयकर नियमों के तहत उसे सीज भी किया जा सकता है और अधिक राशि मिलने पर उस व्यक्ति को जेल भी हो सकती है। ये जानकारी आयकर भवन सेक्टर-17 में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त राजेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी। वह आय घोषणा योजना को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों से रुबरू हुए। उन्होंने कहा कि विभाग में ऐसी स्कीम करीब 20 साल पहले 1997 में आई थी।

इतने सालों बाद आई यह स्कीम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि इसमें उन्हीं का फायदा है जिनके पास करोड़ों की अघोषित संपत्ति (कालाधन) है। राजेंद्र कुमार ने इस योजना को ट्राइसिटी समेत नार्थ वेस्ट रीजन में अच्छा रिस्पांस मिलने का दावा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सात दिनों में योजना में तेजी आएगी और लोग इस योजना का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना को पंजाब हरियाणा से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

आयकर विभाग
ट्राइसिटी में अब तक कितने लोगों के कालाधन की जानकारी दी? इस सवाल पर राजेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी देने से इंकार कर दिया और इसके गुप्त होने की बात कही। हालांकि उन्होंने यह बताया कि इस योजना को पंजाब और हरियाणा से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

वहीं डीजी इन्वेस्टिगेशन मधु महाजन ने बताया कि इन दिनों ट्राइसिटी में चल रहे सर्वे और सर्च में कई जगह टैक्स चोरी के मामले सामने आए हैं। पंचकूला, चंडीगढ़ में कुछ जगह करोड़ों की अघोषित आय पकड़ी गई है। कुछ ने ऐसी आय सरेंडर कर दी है तो कुछ को नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास लंबी लिस्ट है और आगे भी सर्वे और सर्च जारी रहेंगी। इस मौके पर चीफ कमिशनर अमृतसर अजय सिंह, चीफ कमिशनर पंचकूला सुनीता पुरी, मुख्य कमिशनर-2 एसडी झा, डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स (इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) चंडीगढ़ जीके ढल्ल भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें