फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हाईस्कूल में ऑनलाइन यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस का आगाज, लगभग 250 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विवेक हाई स्कूल द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का छठा संस्करण का शुक्रवार को आगाज हुआ। इसमें 300 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई और लगभग 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले सत्र में वर्तमान समय पर चल रही कोरोना महामारी पर वीडियो प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद और मुख्य अतिथि मनीष तिवारी ने आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बहस के लिए प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने आगे कहा कि कोविड 19 ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व चुनौतियां पैदा की हैं।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रेणु पुरी ने कहा कि दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अपने ज्ञान को समृद्ध करने के लिए यह इवेंट छात्रों के लिए अनुभव वाला हैं। एमयूएन का पहला वर्चुअल संस्करण देश-विदेश में फैले 23 स्कूलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता दर्ज करने में सफल रहा। इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई, भवन विद्यालय स्कूल, चंडीगढ़ कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़-दिल्ली पब्लिक स्कूल, खन्ना, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा, इंडियन हाई स्कूल दुबई, लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल जयपुर, मॉडर्न स्कूल बाराखंभा, मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर, संस्कृति स्कूल दिल्ली, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, स्प्रिंगडेल स्कूल अमृतसर, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़, सेंट ल्यूकस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन, विवेक हाई स्कूल मोहाली, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल पटियाला और डब्ल्यूजे माउंट सेकेंडरी स्कूल कनाडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें