फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के कैरियर में एक नेशनल और दो स्टेट अवार्ड

Sat, 15 Feb 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/दीपक शाही
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई साल का खेल कैरियर और उम्र महज 17 साल..., लेकिन उपलब्धियां इतनी बड़ी, जिसे पाने की हर खिलाड़ी की हसरत होती है।
विज्ञापन


एथलीट नुजरत अली ने 100 मीटर दौड़ में नेशनल और दो स्टेट रिकार्ड बनाए हैं। अभी हाल में ही रांची (झारखंड) में 7 से 12 जनवरी तक आयोजित 59वीं स्कूल नेशनल चैंपियनशिप की 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए।

मूल रूप से यमुनानगर का रहने वाला नुजरत अली पंचकूला सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स नर्सरी में पिछले ढाई साल से कोच नसीम अहमद से ट्रेनिंग ले रहा है और यहीं रहता है।
विज्ञापन


नुजरत की खास उपलब्धियां
जनवरी 2014 में रांची में हुए 59वीं स्कूल नेशनल चैंपियनशिप के अंडर-17 की 100 और रिले रेस में दो गोल्ड।

फरवरी 2014 में यूपी के सैफई (इटावा) में हुई नेशनल चैंपियनशिप की 100 मीटर रेस में नेशनल रिकार्ड। 21 हजार नकद व गोल्ड मेडल मिला। 200 मीटर रेस में भी गोल्ड जीता।
विज्ञापन


अक्टूबर 2013 में लखनऊ में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड।

सितंबर 2012 पुणे में आयोजित 24वीं नेशनल इंटर जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-16 की 100 मीटर दौड़ भी जीती।

नवंबर 2013 रोहतक में हुई स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर-17 में 100 और 200 मीटर में स्टेट रिकार्ड बनाकर दो गोल्ड मेडल जीता।

अक्टूबर 2012 में हरिद्वार में हुई इंटर डिस्ट्रिक एथलेटिक चैंपियनशिप में अंडर-16 की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल।

अक्टूबर 2012 में लखनऊ में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के अंडर-16 की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल।

दिसंबर 2012 में भिवानी में आयोजित पाइका स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।
सितंबर 2012 में जींद के निडानी में जूनियर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल।

नुजरत पंचकूला का पहला ऐसा खिलाड़ी है, जिसने 100 व 200 मीटर में नेशनल और स्टेट रिकार्ड बनाए हैं। यह खिताब पहले भिवानी और सोनीपत के खिलाड़ियों के नाम रहता था।
नसीम अहमद, नुजरत के कोच


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें