फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओल्ड सनावरियन सोसाइटी के पहले मैच में मेयो कॉलेज ने सनावर पर 5 विकेट से जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ओल्ड सनावरियन सोसाइटी (लॉरेंस स्कूल, सनावर के पूर्व छात्र) संगठनों की और से आईपीएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में एलुमनी टी 20 त्रिकोणीय 2025 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला लॉरेंस स्कूल सनावर और मेयो कॉलेज के बीच खेला गया। मेयो कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लॉरेंस स्कूल सनावर ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। ईश्वर ढिल्लों 38 बॉल पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। कैप्टन नवजोत सिंह ने 15 गेंद पर 23 रन और गुरजोत थिंड ने 25 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को 156 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। मेयो कॉलेज के गेंदबाज उदय ने 34 रन देकर 2 विकेट, रमन चाहर ने 11 रन देकर 1 और संजय जोशी ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
जवाब में मेयो कॉलेज की टीम ने 1 ओवर 4 गेंद शेष रहते 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन लक्ष्य को हासिल किया। उदय ने 24 बॉल पर 50 रन बनाए और वो नाबाद रहे। स्पर्श कोठारी ने 15 गेंद पर 33 रन और संजय जोशी ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। गेंदबाजी में लॉरेंस स्कूल सनावर के रेहान वर्मा ने 14 रन देकर 2 विकेट,। सुल्तान सिंह ने 14 रन देकर 1 विकेट, गुंतास सिंह गिल ने 35 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उदय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें