फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में पीएचडी के दाखिले शुरू, 20 तक आवेदन

Sat, 27 Sep 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू की पंजीकरण शाखा ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीएचडी में दाखिले के लिए एडमिशन की घोषणा कर दी है। 36 विषयों की 263 सीटों के लिए शोधार्थी 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सभी विषयों की प्रवेश परीक्षा 16 नवंबर को होगी व एलाइड विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नवंबर के  तीसरे सप्ताह 23 नवंबर को होगी।

केयू की पंजीकरण शाखा की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के  अनुसार विद्यार्थी 28 अक्तूबर से विश्वविद्यालय की प्रेस से प्रोस्पेक्टस लेकर आवेदन कर सकते हैं।

शाखा की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इस बार सबसे अधिक सीटें केमिस्ट्री, इलेक्ट्रानिक्स साइंस और नैनो साइंस टेक्नोलॉजी व हिंदी सहित कई अन्य विषयों में होगी।

केयू प्रवक्ता के अनुसार सत्र 2014-15 में पीएचडी में दाखिले के लिए एआईएच कल्चर एंड ऑर्केलॉजी विभाग में 3, बायोकेमिस्ट्री में 10, बायोटेक्नोलॉजी में 11, वनस्पति विभाग में 6, रसायन विज्ञान विभाग में 20, कंप्यूटरर साइंस एंड एप्लीकेशन में 8, एजुकेशन विभाग में 6, इलेक्ट्रानिक्स साइंस एंड नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी 18,
विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग में 6, ललित कला विभाग में 3, भूगोल विज्ञान विभाग में 4, जियोलोजी विभाग में 3, जियोफिजिक्स विभाग में 8, हिंदी विभाग में 22, इतिहास विभाग में 6, गृह विज्ञान विभाग में 2, पर्यावरण संस्थान में 4, इंस्टीट्यूट ऑफ इंस्ट्रूमेंट इंजीनियरिंग विभाग में 12, जनसंचार एव मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में 6,

इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 14, विधि विभाग में 4, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में 2, प्रबंधन विभाग में 14, गणित विभाग में 2, माइक्रोबायोलोजी विभाग में 2, संगीत एवं नृत्य विभाग में 4, शारीरिक शिक्षा विभाग में 9, भौतिकी विज्ञान विभाग में 10, राजनीति शास्त्र विज्ञान विभाग में 4, मनोविज्ञान विज्ञान विभाग में 4,

लोक प्रशासन विभाग में 4, संस्कृत विभाग में 6, समाज कार्य विभाग में 8, समाज शास्त्र विभाग में 2 स्टेटिक्स एंड ओआर विभाग में 6, जूलोजी विज्ञान विभाग में 10 सीटों के लिए आवेदक आवेदन कर सकते हैं।

15 अलाइड विषयों के लिए भी कर सकेंगे आवेदन
पीएचडी के  लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी इस बार 15 अलाइड विषयों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण शाखा के अनुसार आवेदक बायोकैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, इलेक्टोनिक्स साइंस, भूगोल, जियोफिजिक्स, प्रबंधन, माइक्रोबायोलोजी, संगीत एवं नृत्य, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, स्टेटिक्स एंड ओआर में अलाइड विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

इन विभागों में नही कर सकेंगे आवेदन
पीएचडी में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इस बार  कॉमर्स, अर्थशास्त्र, पंजाबी, दर्शन शास्त्र, पर्यटन एवं होटल मैनेजमेंट व रसायन विज्ञान जैसे विषयों के लिए इस बार आवेदन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि इन विभागों में दाखिले के लिए इस बार सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें