फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्ट्रे डॉग को पीटने के मामले में संस्था से शिकायत वापस लेने व समझौते का बनाया जा रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बहलाना में बीते वीरवार देर शाम कुछ युवक एक कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर बोरी में बंद कर काफी दूर छोड़कर आए थे। इसकी घटना घर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। स्ट्रे डॉग को बेरहमी से पीटने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने वाली संस्था पर समझौते को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि हल्लोमाजरा पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है और मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल बहलाना में वीरवार को घटी घटना सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही एक वेलफेयर फाउंडेशन ने इस मामले को लेकर स्थानीय हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कुत्ते को पीटने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। बाकायदा इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
हालांकि पुलिस का तर्क था कि गली में एक कुत्ता आने जाने वाले सारे राहगीरों को काटता था, इसलिए पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ा और दूर छोड़ दिया है। पुलिस के मुताबिक हाथ में पिस्टल को लेकर अभी जांच कर रहे हैं। उक्त युवक को बुलाया गया और उसका कहना है कि वह असली नहीं बल्कि खिलौना पिस्टल थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में कई दिनों से एक स्ट्रे डॉग घूम रहा था जो आते-जाते लोगों के अलावा बच्चों को भी काट रहा था। इसलिए देर शाम को उसे गली के लोगों ने पकड़ लिया और उसे दूर छोड़कर आए हैं। लोगों का कहना है कि पास में ही एक कबाड़ी की दुकान से उन्होंने कुत्ते को डराने के लिए लोहे की राॅड व डंडे उठाए थे जबकि एक युवक ने वहां पड़ी खिलौनानुमा पिस्टल उठा ली थी। वहीं, अब शिकायत करने वाली संस्था के सदस्यों पर उनके खिलाफ दी शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें