फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रायकोट में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ रैली में भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-काले कानून को उखाड़ फेंकने का किया एलान
विज्ञापन

-
हलवारा। रायकोट अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस की मनरेगा कानून बचाओ रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी और अब प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा कानून समाप्त करके गांधी की आत्मा को छलनी कर दिया। उन्होंने हुंकार भरी कि कांग्रेस की अगली केंद्र सरकार और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते ही यह कानून बहाल किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और विधानसभा विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्र और पंजाब सरकार पर किसानों और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को किसानों का एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने भगवंत मान सरकार को झूठी करार देते हुए नशे और अवैध रेत खनन में विफलता का भी आरोप लगाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसका विरोध करने और मार्गदर्शन के अनुसार संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने मनरेगा और गरीबों के लिए कांग्रेस की पहलों को याद दिलाया और कहा कि राहुल गांधी भी महात्मा गांधी की तरह गरीबों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रैली का संचालन कर रहे रायकोट कांग्रेस हल्का प्रभारी कामिल अमर सिंह बोपाराय ने बताया कि संघर्ष लंबा होगा, लेकिन कांग्रेस इस जनविरोधी कानून को वापस करवाकर ही दम लेगी। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, रविंदर दलवी, साधु सिंह धर्मसोत, गुरकीरत कोटली, कुलजीत नागरा समेत कई अन्य नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें