फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुक्तसर में पिता ने की बेटी की कस्सी मारकर हत्या, आगे पढ़ाई करने के फैसले से नाराज था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लंबी (मुक्तसर)। मुक्तसर जिले के लंबी हलके के गांव मिड्ढा में एक 18 वर्षीय किशोरी चमनप्रीत कौर की पिता ने कस्सी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपी पिता हरपाल सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
चमनप्रीत मोहाली में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पीजी हॉस्टल में रहती थी। आरोपी पिता हरपाल सिंह पुराने विचारों वाला और मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति बताया जा रहा है। वह अपनी बेटी को आगे पढ़ाई करने से रोकता था। उसे डर था कि वह बाहर रहकर बिगड़ न जाए। वहीं, चमनप्रीत की माता अपनी बेटी की शिक्षा और करियर को आगे बढ़ाने की पक्षधर थीं। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चमनप्रीत कौर अत्यंत समझदार, पढ़ाई में होशियार और खेलों में भी प्रतिभाशाली थी। उसने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल भी जीता था। घटना वाले रविवार को सुबह हरपाल सिंह ने कस्सी से वार कर अपनी बेटी की जान ले ली।
विज्ञापन

आरोपी मानसिक रूप से परेशान था
डीएसपी लंबी हरबंस सिंह और थाना कबरवाला की प्रभारी हरप्रीत कौर घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मृतका की माता के बयान पर मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान था। इस दुखद घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा और आक्रोश फैला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें