फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मोहाली में बेटी ने बुजुर्ग मां को बुलडॉग से कटवाया, कुत्ते को घर में रखने से मना करने पर थी नाराज

Sat, 15 Jul 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली

सार

मां बेटी को घर में कुत्ता रखने से बार-बार मना करती आ रही थी, जिससे बेटी नाराज थी। सोहाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी बेटी जसप्रीत मान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुलडॉग - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बेटी ने गुस्से में आकर अपनी 76 वर्षीय बुजुर्ग मां को बुलडॉग से कटवा दिया। मां बेटी को घर में कुत्ता रखने से बार-बार मना करती आ रही थी, जिससे बेटी नाराज थी। सोहाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी बेटी जसप्रीत मान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग इंदरजीत कौर ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें से एक बेटी जसप्रीत मान का अपने पति से तलाक होने के बाद 2017 से उनके साथ रह रही है। जसप्रीत ने एक फ्रेंच बुलडॉग कुत्ता पाल रखा है, जिसका नाम हुक्का है।

उन्होंने 9 जुलाई को बेटी को समझाया कि मैं बुजुर्ग हो चुकी हूं इसलिए घर में कुत्ता न पाले। इस बात को लेकर आपस में बहस हो गई। जसप्रीत ने गुस्से में आकर अगले दिन उन्हें गले से पकड़ लिया और अपने बुलडॉग को बुलाकर उससे कटवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें