मोदी सरकार बनने
के बाद पाकिस्तान के साथ तल्ख हो रहे रिश्ते का तनाव वर्षों बाद बकरीद पर
भी दिखाई पड़ा। वर्षों बाद ऐसा देखने को मिला है जब बकरीद के मौके पर
सोमवार को अटारी-वाघा सीमा पर भारत-पाकिस्तान के बीच मिठाई का आदान-प्रदान
नहीं हुआ।
बीएसएफ के मुताबिक, यह पाकिस्तान का त्योहार था। ऐसे में सीमा
पार से मिठाई नहीं आई तो भारत की तरफ से भी डिब्बे नहीं दिए गए।
मिठाई और
फलों के टोकरों का आदान-प्रदान न होना साबित करता है कि दोनों देशों के
संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से
भारत की ओर से सीमा तनाव पर सख्त रवैया अपनाया गया है।