फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में भवन विद्यालय ने जीएनपीएस-36 को 4-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए शहर के छात्र अपनी प्रतिभा का परिचय दिखाते हुए लगातार अपनी टीमों को विजेता बनाने में जुटे हैं। यूटी शिक्षा के खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों का आयोजन शहर के स्कूलों और खेल परिसर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमएसएसएस-22ए में इंटर स्कूल फुटबॉल के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में मुकाबले खेले गए। भवन विद्यालय सेक्टर-27 ने जीएनपीएस-36 की टीम को 4- 0 से हराया। विवेक हाई स्कूल 38 ने चितकारा स्कूल 25 को 1-0 से मात दी। रेयान इंटरनेशनल-49 की टीम ने जीएमएसएसएस-22 को 3-0 से हराया। आखिरी मुकाबले में जीएमएचएस-36 ने आशियाना 46 को 2-0 से मात दी।
चेस में सेंट जोसेफ-44 की टीम विजेता
जीजीएमएसएसएस-18 सी में इंटर स्कूल चेस के लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में सेंट जोसेफ-44 की टीम ने सॉपिंस 32 की टीम को हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भवन विद्यालय-27 की टीम ने केबीडीएवी-7 की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में टेंडर हार्ट-33 ने मारी बाजी
सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में लड़कों के अंडर-14 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें टेंडर हार्ट-33 ने सेंट जोसेफ-44 की टीम को 3-1 से हराकर विजेता बना। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में डीपीएस-40 ने श्रीओरबिंदों स्कूल-27 की टीम को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें