फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सीएम ने किया रोड शो

Mon, 24 Mar 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंचकूला पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने रथ पर सवार होकर रोड शो का आगाज किया और लोगों से वाल्मीकि को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले भी विकास कराया है और आगे भी कराती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 में से आठ उम्मीदवार तो कांग्रेस से उधार लिए हैं। ऐसे में यह पार्टी लोगों का क्या भला करेगी? वहीं, इनेलो के लिए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में इनेलो का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी 10 सीटें जीतने का दावा किया। हुड्डा ने कहा कि नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्याशियों के हाथ मजबूत करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

वहीं, अंबाला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि ने कहा कि इस चुनावों में विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी, क्योंकि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर ही जनता के बीच है।

इस दौरान विधायक डीके बंसल, पूर्व नगर परिषद प्रधान रविंद्र रावल, पूर्व जिला प्रधान ओम प्रकाश देवीनगर, मेयर उपिंद्र आहलुवालिया, जिला परिषद चेयरमैन राजेश कोना, पार्षद ओमवती पुनिया, पूर्व पार्षद, शमशेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें