फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ढकोली में दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर पल्सर सवार फरार, जानिए... महिला कैसे हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के एमएस एनक्लेव में शिव मंदिर के पास वीरवार को दिनदहाड़े पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो युवक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने कंधे पर पर्स डाला हुआ था।
विज्ञापन


पल्सर के पीछे बैठे युवक ने जैसे ही पर्स को झपटा महिला नीचे गिर गई, लेकिन उसने पर्स की स्टैब नहीं छोड़ा। वह कुछ दूर तक बाइक के साथ घिसटती चली गई, लेकिन पर्स की स्ट्रैप टूट गई और दोनों युवक पर्स लेकर फरार हो गए। घसीटने के कारण रोशनी के हाथ-पांव छिल गए। हालांकि पल्सर का नंबर नोट कर लिया गया है जो लालड़ू का बताया जा रहा है। इस घटना से इलाके में खौफ है। महिलाओं का कहना है कि उनका बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है।

झपटमारी की शिकार रोशनी मां के साथ मार्केट से सामान लेकर घर जा रही थी। घटना वीरवार शाम 4:06 बजे की है। कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। रोशनी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। ढकोली थाने से ड्यूटी ऑफिसर हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे और रोशनी के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली।
विज्ञापन


एमएस एनक्लेव में किराये की कोठी में रहने वाली रोशनी ने बताया कि वह मां के साथ मार्केट सामान लेने के लिए गई थी। जैसे ही रोशनी घर से पहले मोड पर पहुंची तो काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने सिर पर हेल्मेट पहना हुआ था। पीछे बैठे युवक ने रोशनी के बाजू में डाला पर्स छीन लिया। रोशनी ने पहले पर्स नहीं छोड़ा। झटका लगने पर वह नीचे गिर गई और उसके हाथ में पर्स की स्ट्रैप थी, लेकिन वह टूट गई। झपटमार पर्स लेकर फरार हो गए। महिला ने बताया ने उसके पर्स नकदी, लाइसेंस, एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात थे।
पिछले साल करवाचौथ पर भी यहां दो युवकों ने महिला के कान से छीनी थीं वालियां
लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले इस गली से बुलेट चोरी हुआ था। पिछले साल इसी जगह पर करवाचौथ के दिन दो युवकों ने महिला की कान की वालियां छीन ली थीं, जिस कारण उसके कान में काफी जख्म हो गए थे।

कोट्स
ड्यूटी ऑफिसर को मौके पर भेजकर बयान दर्ज कर लिए हैं। मामला दर्ज कर रहे हैं। बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही काबू कर लिए जाएंगे। -प्रीत कंवल सिंह, एसएचओ-कम-डीएसपी थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें