फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अमर उजाला से विशेष बातचीत में बोले सीएम नायब सैनी- युवाओं से आप ने धोखा किया, कांग्रेस कर रही गुमराह

सार

अमर उजाला से विशेष बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में दो साल में उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 76 वादे पूरे कर लिए हैं, बाकी भी तीन साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के युवाओं के साथ धोखा किया है और कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर रही है। आप सरकार ने पंजाब में 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी कि अब जबकि उनकी सरकार के दो माह ही बचे हैं तो वह साझा प्रेस कांफ्रेंस करके बताएं कि कितने रोजगार दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं से झूठ बोलकर उन्हें सड़कों पर दौड़ा रही है कि वोट चोरी हो गया...कहीं राहुल गांधी खुद ही चोरी न हो जाएं।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में दो साल में उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 76 वादे पूरे कर लिए हैं, बाकी भी तीन साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।  पंजाब में भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए सालभर में सौ के करीब दौरे कर चुके सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे, लोग उन्हें भी देख रहे हैं। केजरीवाल व मान ने मंचों से कहा था कि 'साड्डी पार्टी कट्टर ईमानदार' है। 

पंजाब के भोले लोगों ने यह जानकर उन पर भरोसा कर लिया कि कांग्रेस ने तो कुछ किया नहीं, यह लोग शायद भला करेंगे लेकिन हुआ नहीं। पंजाब के कितने लोगों को रोजगार मिला वह अब बताएं...नहीं तो मैं बता देता हूं। उन्होंने कहा कि युवाओं से आप ने जो किया वह राहुल गांधी को नहीं दिखाई देता। उन्हें यह भी नहीं दिखाई देता कि पंजाब में नशे को रोकने का काम करने वाले एक नौजवान को गोली मार दी गई। आज तक राहुल गांधी पंजाब नहीं आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम नशे को लेकर बहुत सख्ती बरत रहे हैं, कई कदम हमने उठाए हैं। हरियाणा में पंजाब से ही नशा आता है। हमने अफसरों से कहा है, यह देखें कि नशा चला कहां से है, उसकी जड़ तक जाएं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नशे के लिए पंजाब में रही सरकारें ही जिम्मेदार हैं, जिन्होंने झूठे वादे किए, झूठे प्रलोभन दिए, रंगला पंजाब के सब्जबाग दिखाए। भगवंत मान के सवाल का जवाब देते हुए बोले-2007 से 17 तक हम शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन सरकार में जरूर थे लेकिन तब भी भाजपा ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। गठबंधन में भाजपा के हिस्से कुल 23 सीटें होती थीं। कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को पूर्ण बहुमत देंगे तो जैसे हरियाणा में नशे के खिलाफ और अन्य काम हो रहे हैं, पंजाब में भी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें