फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनावी रंजिश में आप के मौजूदा सरपंच की हत्या, पूर्व सरपंच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव के चौराहे पर तेजधार हथियारों से हमला, निजी अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। जिला तरनतारन के सीमांत गांव चीमा खुर्द में आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे चुनावी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरभेज सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे और समाज सेवा के चलते गांव में उनकी अच्छी पहचान थी। पंचायती चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट उन्हें मिलने के बाद वह सरपंच चुने गए थे। इससे पहले शरनजीत सिंह कांग्रेस शासनकाल में गांव का सरपंच रह चुका था और बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली थी। टिकट न मिलने के बाद से दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर गांव के चौराहे पर पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरभेज सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

भाई की शिकायत पर केस, जांच तेज
एसपी (जांच) जगजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मृतक के भाई गुरचेत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें